नई दिल्ली: समयपुर बादली इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रोड किनारे अपने 14 महीने के मासूम बच्चे को लेकर खड़ी मां को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटे दोनों जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया।
आरोपी कार चालक गिरफ्तार
हादसे की जानकारी मिलने पर लोकल पुलिस पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। समयपुर बादली थाना पुलिस ने कार चला रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार को भी जब्त किया है। डीसीपी हरेश्वर स्वामी के मुताबिक 14 महीने के मृत बच्चे की पहचान रौनक के तौर पर हुई है।
शाम के समय हुआ हादसा
हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे समयपुर बादली थाना इलाके का है। पुलिस को इस संबंध में कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल बालाजी नर्सरी, राज विहार सिरसपुर रोड पर पहुंची। जहां पता चला कि एक कार ने सड़क किनारे मां के साथ खड़े 14 महीने के रोंद दिया। मासूम बच्चे को नजदीकी बुराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राज विहार इलाके में रहता है पीड़ित परिवार
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चा रौनक अपने परिजनों के साथ राज विहार इलाके में रहता था। माता-पिता मूल रूप से बिहार सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। आंखों के सामने अपने लाडले बच्चे की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है।
एलएलबी की पढ़ाई कर रहा आरोपी
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। समयपुर बादली थाना पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर जिस आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सेक्टर-18, रोहिणी निवासी 20 वर्षीय समर चौधरी के रूप में हुई है। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है।
लापरवाही के कारण हुआ हादसा
पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर हादसे के कारणों को समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि रास्ता खराब होने की वजह से कार चला रहा युवक कंट्रोल खो बैठा था। सड़क किनारे मां के साथ खड़ा मासूम रौनक कार की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Property Price: दिल्ली एनसीआर में 19% बढ़ गए प्रॉपर्टी के दाम, बेंगलुरु और हैदराबाद भी पीछे-पीछे

काव्या मारन ने बदला टीम का नाम, अब सनराइजर्स लीड्स के नाम से जानी जाएगी फ्रेंचाइजी

जब एक मां ने कहा 'मैं तो बस हाउसवाइफ हूं', तो सद्गुरु ने जो जवाब दिया, उसे सुन हर औरत का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा

विराट कोहली बर्थडे: कप्तान विराट की सोच ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया

स्पॉट मार्केट में लगातार बिकवाली के बीच बिटकॉइन 1 लाख डॉलर मार्क के नीचे फिसला