झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में चेन लूट के बाद जो कुछ हुआ, लुटेरों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। मनबढ़ लुटेरों ने एक महिला को निशाना बनाया। उनके गले से चेन छीन ली और बाइक से भागने लगा। लेकिन, महिला ने फिर कुछ ऐसा किया, जिसकी कल्पना भी बदमाशों ने नहीं की होगी। महिला ने दौड़कर बाइक से भाग रहे लुटेरों को पकड़ा। इसके बाद उनके बाल पकड़कर बाइक से नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने जब महिला को गोली मारने की धमकी दी तो उसके तमंचे छीन लिए। इसके बाद डर के मारे लुटेरे हाथ जोड़ते नजर आए। सोशल मीडिया पर पूरा मामला वायरल हो रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि लुटेरों ने सोचा भी नहीं होगा, ये 'रानी लक्ष्मीबाई' निकलेगी।
क्या है पूरा मामला?झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ढकरवारा गांव में बुधवार दोपहर एक महिला के साहस का परिचय देने का मामला सामने आया है। दरअसल, बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनी थी। बदमाशों के हाथ से महिला ने अपनी चेन छुड़ा ली और दो बदमाशों को पकड़कर गिरा दिया। घटना के दौरान एक लुटेरे ने उस पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद भी महिला डटी रही। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
दरअसल, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के विजयपुर गांव निवासी किसान हरिकिशन कुशवाहा 13 अगस्त को पत्नी सहुदरा और बेटी रोशनी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मथुपुरा ढकरवारा नहर के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक रोककर रोशनी के गले से चेन लूट ली। इससे परिवार सड़क पर गिर गया।
बदमाशों को दौड़कर पकड़ासड़क पर हमले के कारण गिरी रोशनी तुरंत उठी और भाग रहे दो बदमाशों के बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। हाथापाई के दौरान एक लुटेरे ने उस पर तमंचा तान दिया। उसने धमकी दी कि साथी को छोड़ दो, वरना गोली मार दूंगा। उसने झपट्टा मारकर बदमाश के हाथ से तमंचा छीन लिया। इसी बीच शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लूट की खबर लगते ही दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। लोगों की भीड़ लगता देख तीसरा बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाशों की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों बदमाशों को सौंप दिया। उनके पास से तमंचा और लूटी गई चेन बरामद हुई है। रोशनी ने बताया कि झपट्टा मारते समय बदमाश के नाखून उसके गले में लग गए और नेकलेस टूट गया।
पुलिस को दी पूरी जानकारीरोशनी ने पुलिस को बताया कि बदमाश बार-बार मुझे गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा और चेन बरामद की गई है। इस मामले में सीओ मऊरानीपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार तीसरे बदमाश की तलाश जारी है। पुलिस ने इस घटना में महिला की बहादुरी की सराहना की है।

You may also like
Infinix GT 30 5G+ का धमाकेदार आगमन, जानें भारत में इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस
यूपी पुलिस के 17 जवानों को असाधारण बहादुरी के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा
Health Tips: रात में सोने से पहले करले आप भी एक गिलास दालचीनी के पानी का सेवन, मिलेगी इन बीमारियों में....
एशिया कप के लिए गिल से ज्यादा उपयुक्त जायसवाल : आकाश चोपड़ा
Vivo Y400 , Realme 15 और Nothing 3a का फुल कम्पेरिजन सही चुनाव कौन सा है?