नवी मुंबई: महिला विश्व कप 2025 के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले खेलते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शुरू हुआ। हालांकि इसके बाद भी ओवर कम नहीं किए गए। भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे मैच की पहली गेंद डाली गई। दोनों ही टीमों के पास पहली बार खिताब जीतने का मौका है। शेफाली वर्मा के अलावा दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए अर्धशतक लगाए।
पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी बनाई। महिला विश्व कप के फाइनल में यह पहला मौका है जब भारत की तरफ से कोई शतकीय साझेदारी हुई है। 106 गेंदों पर स्मृति और शेफाली ने 104 रन जोड़े। 45 रन बनाकर स्मृति पहले विकेट के रूप में आउट हुईं। इस बीच शेफाली वर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्हें सेमीफाइनल से पहले चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल किया गया था। 78 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से शेफाली ने 87 रनों की पारी खेली।
दीप्ति और ऋचा ने दिया फिनिशिंग टच
मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स (24) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) बड़ी पारी नहीं खेल पाईं लेकिन दीप्ति शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एक छोर से तेजी से रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने उनका साथ निभाया। दीप्ति ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 35 गेंदों पर ऋचा और दीप्ति ने 47 रन जोड़े। 24 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से ऋचा ने 34 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने आखिरी दो ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। इसकी वजह से टीम इंडिया इस दौरान सिर्फ 12 रन ही बना पाई। दीप्ति शर्मा आखिरी गेंद पर 58 रन बनाकर रन आउट हुईं। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया।

You may also like

कल का मौसम 06 नवंबर 2025: भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी, ठंड बढ़ाएगी सितम, जानें दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक मौसम का हाल

Tax on Lottery: सब्जी बेचने वाले ने जीती पंजाब स्टेट की ₹11 करोड़ की लॉटरी, कितना देना होगा इनकम टैक्स?

AFCAT 01/2026 Notification: इंडियन एयरफोर्स एफकैट भर्ती का नोटिफिकेशान जारी, इस डेट से शुरू हो रहे फॉर्म

मध्य प्रदेश में किसानों को 10 घंटे बिजली मिलेगी, आदेश नहीं मानने वालों पर कार्रवाई तय : सीएम मोहन यादव

Sherlyn Chopra Sexy Video : एक्ट्रेस के सेक्सी वीडियो ने फैंस के दिलों में मचाई खलबली, वीडियो देख फैंस ने कहा- आग लगा दी