Cancer Horoscope Today 17 May 2025 : आज कर्क राशि का करियर राशिफल : कर्क राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको कुछ ऐसे काम भी करने होंगे जो आपके पसंद नहीं होगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप कूटनीति और चतुराई से आज समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे। आपको आज पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा। वाहन सुख की भी आज प्राप्ति होगी। लेकिन आज आपको आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना होगा। आपका कहीं पैसा फंसा है तो निकालना कठिन हो सकता है। आज कर्क राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : कर्क राशि के लोगों को आज अपने परिवार में शांति और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखना होगा। आपको लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों से आपको आज किसी बात को लेकर उलझने से बचना चाहिए। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है, इनकी सेहत का ध्यान रखें। वैसे आपको आज बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। आज कर्क राशि की सेहत : कर्क राशि के जातकों को आज पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। जिन लोगों को लिवर या कोई अन्य पुरानी समस्या है उनकी परेशानी बढ़ सकती है इसलिए अपकी दिनचर्या को संतुलित बनाकर रखें। आज कर्क राशि के उपाय : कर्क राशि के जातकों को आज शनिवार के दिन उपाय के तौर पर बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
You may also like
ब्रिटेन में क्रिस ब्राउन की मुश्किलें बढ़ीं, Night Club बोतल कांड में ज़मानत याचिका खारिज!
रात 2:30 बजे आसिम मुनीर ने मुझे जगाया, कहा- भारत ने हमला कर दिया है, शहबाज शरीफ ने खुद खोला ऑपरेशन सिंदूर का राज
नागौर में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का आगाज! अंडर-19 के 166 युवा खिलाड़ी कर रहे प्रतिभा का प्रदर्शन, 15 दिन तक चलेगा कैंप
22 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट से पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर
Havoc of layoffs at Microsoft: 7 साल पुरानी कर्मचारी को 'आखिरी मिनट की मीटिंग' में दिखाया बाहर का रास्ता, दर्दनाक पोस्ट वायरल