नई दिल्ली : राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल किया। खरगे ने इस दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बस नेहरू को गालियां देती है। सरकार को यह बताना चाहिए कि पहलगाम में आतंकी कहां से आए। पहलगाम में लोगों ने अपनों को खोया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि हमने आतंकवाद को खत्म कर दिया तो फिर ये हमला क्यों हुआ। उन्होंने कहा कि ये सुरक्षा में चूक है और केंद्रीय गृह मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
क्या पहले से ही हमले की आशंका थी?
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने हमले से तीन दिन पहले अपना जम्मू-कश्मीर का दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को इस बात की जानकारी थी कि उन्होंने अपना दौरा रद्द किया। खरगे ने कहा कि उन्होंने इस बात का लिखित रूप से भी जवाब मांगा था। उन्होंने कहा कि यह सरकार अहंकार में डूबी है। यह हमारी बातों का जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन आपका अहंकार तोड़ने वाले लोग आएंगे।
पीएम की गैर-मौजूदगी पर उठाए सवाल
खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पीएम की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि जब इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है तो पीएम को यहां मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमले के बाद सर्वदलीय बैठक में भी नहीं आए। खरगे ने कहा कि ये आज जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी जब ये बच्चे थे तो कहते थे चाचा नेहरू आए।
खरगे ने केंद्र पर टारगेट करते हुए कहा कि आपने सिर्फ झूठ के कारखाने बनाए। लोग आपकी बातों पर भरोसा नहीं करेंगे। आपको सच बोलना चाहिए। सरकार सच सुनने का साहस दिखाए। आप बिना बुलाए गले जाकर मिलते हैं।

You may also like
ये हैं भारत केˈ 7 आश्रम जहां ठहर सकते हैं मुफ्त में नहीं लगता एक भी पैसा खाना-पीना सब कुछ फ्री यहां खूबसूरती भी है और दिल का सुकून भी
सांप ने किसान कोˈ काटा तो गुस्से में किसान ने सांप को ही काटकर खा गया फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते
पोते के प्यार मेंˈ पागल हुई दादी 52 साल की उम्र में तीसरी बार रचाई शादी घरवालों ने लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप
शरीर पर तिल के संकेत: जानें प्राइवेट पार्ट्स पर तिल का क्या मतलब होता है
जेम्स कैमरून की नई फिल्म 'घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा' का निर्देशन