पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब पूरे जोश के साथ उत्तरने जा रही है। राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली करेंगे, जबकि प्रियंका गांधी भी वायनाड के दो दिवसीय दौरे के बाद वापस लौटकर जल्द प्रचार अभियान में उतरेंगी। कांग्रेस की योजना के मुताबिक, राहुल गांधी कुल 12 और प्रियंका गांधी 10 रैलियां करेंगी।
28 अक्टूबर को महागठबंधन अपना घोषणापत्र जारी करेगा
इससे ठीक एक दिन पहले, यानी 28 अक्टूबर को महागठबंधन अपना घोषणापत्र जारी करेगा। घोषणापत्र जारी होने के बाद राहुल गांधी की पहली सभा से महागठबंधन के प्रचार अभियान को औपचारिक रूप से गति मिलेगी। कांग्रेस ने पहले चरण के प्रचार अभियान के लिए अपने 40 स्टार कैंपेनर मैदान में उतारे है। इनमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज शामिल है।
टिकट बंटवारे के असंतोष को शांत करने में जुटा आलाकमान
टिकट वितरण को लेकर पार्टी में जो असंतोष उभरा था. उसे शांत करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने खुद मोर्चा संभाला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख अजय माकन शनिवार देर शाम पटना पहुंचे और लगातार बैठकों में स्थिति का जायजा लिया। कई स्थानीय नेताओं ने टिकट बंटवारे में मनमानी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाए थे।
खास रणनीति पर काम कर रही पार्टी
कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि छठ पूजा के बाद राहुल और प्रियंका की सभाओं से पहले संगठन मे एकजुटता का संदेश जाए, ताकि पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतर सके। राहुल ने इससे पहले बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी, जो 110 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी थी। पार्टी अब उसी जनसंपर्क मोमेटम को चुनावी ऊर्जा में बदलने की रणनीति पर काम कर रही है।

You may also like

बिहार चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री, इस दिन मुजफ्फरपुर और दरभंगा में सभा

Tigri Ganga Mela 2025 : कार्तिक पूर्णिमा में लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

हर समाज को साथ लेकर चलना ही हमारी सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजगढ़ःप्याज से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, जांच शुरु

चोर की स्पीड देख आप भी हैरान हो जाएंगे, 28 सेकेंड में मंदिर का दानपात्र कर दिया पार