Next Story
Newszop

3 खिलाड़ी जिनको इंग्लैंड दौरे पर शायद ही मिले मौका, सिर्फ बेंच गर्म करते रह जाएंगे

Send Push
नई दिल्ली: 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। ऐसे में बीते शनिवार को बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। टेस्ट टीम का नया कप्तान शुभमन गिल तो उप कप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया। करुण नायर और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई तो साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला। हालांकि, अब हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनको इंग्लैंड दौरे पर शायद ही मौका मिले।
वॉशिंगटन सुंदर image

स्पिन ऑलराउंडर्स की भूमिका इंग्लैंड में कम हो जाती है। एकमात्र स्पिनर हमें इंग्लैंड में रविंद्र जडेजा के रूप में खेलते हुए देखने को मिल सकता है। वहीं कुलदीप यादव भी वहां मौजूद हैं। जब तक भारत को बल्लेबाजी में डेप्थ की जरूरत नहीं पड़ेगी तब तक वॉशिंगटन सुंदर का खेलना मुश्किल रहेगा।


शार्दुल ठाकुर image

अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी लंबे समय बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। हालांकि, शार्दुल का इंग्लैंड दौरे पर खेलना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि, ठाकुर फर्स्ट चॉइस सीम ऑलराउंडर नहीं है। उनसे ऊपर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलेगा। अगर रेड्डी बैटिंग के साथ बॉलिंग में भी कमाल कर देते हैं तो शायद ही हमें शार्दुल खेलते हुए नजर आए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कितनी गेंदबाजी करते हैं।


अभिमन्यू ईश्वरन image

इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कप्तानी कर रहे अभिमन्यू ईश्वरन लंबे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। वह भारत की टेस्ट टीम से अंदर बाहर चलते रहते हैं। लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिलता। हालांकि, इस बार भी उनको शायद ही डेब्यू मिले। करुण नायर और साई सुदर्शन के होने से उनको मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। अगर नायर और सुदर्शन फेल हो गए तो जरूर टीम मैनेजमेंट अभिमन्यू को आजमा सकता है। ईश्वरन ने डॉमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है।

Loving Newspoint? Download the app now