सालों का इंतजार, अनगिनत मीम्स और टूटी उम्मीदों के बाद... आखिर वो दिन आ ही गया जब RCB ने IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। RCB यानी Royal Challengers Bengaluru ने मंगलवार, 3 जून 2025 को पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर IPL 2025 का खिताब जीत लिया। स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ सिर्फ एक ही नारा गूंज रहा था - #EeSalaCupNamde!
लेकिन आखिर ये लाइन इतनी मशहूर क्यों है? और इसका मतलब क्या है? आइए जानते हैं।
‘Ee Sala Cup Namdu’ का मतलब क्या है?
ये नारा कन्नड़ भाषा का है , जिसका मतलब होता है: इस साल कप हमारा है। RCB के फैंस इसे सालों से बोलते आए हैं – कभी भरोसे के साथ, कभी मजाक में, लेकिन हर बार दिल से! असल में पहले इसका एक वर्जन और चलता था - Ee Sala Cup Namde यानी इस साल कप हमारा होगा। लेकिन जैसे-जैसे उम्मीदें मजबूत होती गईं, लाइन भी बदली और बन गई Namdu यानी हमारा है।
मैच कैसा रहा?
RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 190/9 का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने 43 रन की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ 26 रन जोड़े। पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। जोश इंग्लिस ने 39 और शशांक सिंह ने नाबाद 61 रन बनाए। लेकिन आखिरी ओवर्स में RCB के क्रुणाल पांड्या (4 ओवर, 17 रन, 2 विकेट) ने बाजी पलट दी। PBKS आखिरी ओवर तक लड़ती रही लेकिन स्कोर सिर्फ 184/7 तक ही पहुंच पाया।
बेंगलुरु की सड़कों पर जश्न का सैलाब
जैसे ही RCB जीती, बेंगलुरु की गलियों में एक रंग छा गया – लाल, नीला और सुनहरा। फ्लैग्स लहराए, डांस हुए, और हर कोने से बस एक ही आवाज आई – Ee Sala Cup Namdu! सोशल मीडिया पर फैंस बोले: हर 'मुंदिन साला' के लिए… ये Ee Sala है! RCB के फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपने जज्बात उड़ेल दिए- हर बार जब कोई पूछता था – अगला साल? हम कहते थे - 'मुंदिन साला' (अगले साल)। लेकिन अब नहीं। अब बस – 'Ee Sala Cup Namdu!
इस जीत के साथ RCB ने सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि लाखों दिलों का भरोसा भी जीत लिया। अब जब भी कोई कहेगा - Ee Sala Cup Namdu, तो उसमें मजाक नहीं, इतिहास होगा।

You may also like
प्रशंसनीय ड्यूटी करने पर 26 पुलिसकर्मी सम्मानित
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम 16 अगस्त को डायमंड लीग में होंगे आमने-सामने
चार बच्चों के बाप को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां, घर से हुई फरार, फेसबुक पर डाली शादी की फोटो तो…ˈ
लड़कियों के इशारों को समझने के तरीके: क्या वह आपमें दिलचस्पी रखती हैं?
अहमदाबाद विमान हादसा : विजय रूपाणी सिर्फ हमारे परिवार के नहीं, बल्कि पूरे गुजरात के मार्गदर्शक थे : ऋषभ रूपाणी