Next Story
Newszop

बिहार चुनाव के पहले CM नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! 1.09 करोड़ महिलाओं को अब हर महीने 1100 रुपए की पेंशन राशि

Send Push
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। बिहार सरकार ने अब महिलाओं को 400 रुपए की जगह 1100 रुपए की पेंशन राशि हर महीने देने का फैसला लिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी।



मुख्यमंत्री ने कहा-‘ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।





इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।’



Loving Newspoint? Download the app now