मेरठ में शनिवार सुबह 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़कर पैदल घर लौट रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि युवक सड़क पर मोबाइल देखते हुए जा रहा था, तभी पीछे से आए एक बदमाश ने नज़दीक से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल को पीएल शर्मा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी भतीजे सुब्हान और उसके दोस्त सादान को पकड़ लिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वीडियो में गोली मारने वाला उसके जेठ दिलशाद का बेटा सुब्हान है। उसने यह भी आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले उसके देवर शहंशाह ने भी पति पर गोली चलाई थी।
You may also like
मजेदार जोक्स: बेटा, 'खुशहाल' का वाक्य बनाओ
मजेदार जोक्स: मैं तुम्हारी लाइफ हूं ना?
VIDEO: जिसे दुनिया ने भाभी समझा, वो दीदी निकली: सिराज ने आशा भोसले की पोती से बंधवाई राखी
भारत के 10 राज्यों में गधों की सबसे ज्यादा आबादी ,जानिए कहां हैं ये मेहनती साथी सबसे अधिक
मजेदार जोक्स: बेटा, बड़े होकर क्या बनोगे?