बजाज नगर थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो सरकारी कर्मचारियों को हनीट्रैप में फंसा कर उनसे वसूली करती थी। चौकाने वाली बात यह है कि इस महिला ने एक थानाधिकारी को भी अपने जाल में फंसा लिया था। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि महिला अकेली नहीं थी, बल्कि उसकी पूरी गैंग सक्रिय थी, जिसमें करीब 3 से 4 अन्य महिलाएं भी शामिल हैं। इन महिलाओं को सरकारी कर्मचारियों की डिटेल उनके साथी मुकेश बागड़ा उपलब्ध कराता था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
बजाज नगर थाने में इस महिला के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस गिरफ्तारी में थाना स्पेशल टीम के रामवतार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
साथ ही, पुलिस ने एक अन्य मामले में लंबे समय से फरार चल रहे बबलू और रामरतन बलाई को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों भी इस हनीट्रैप गैंग के सदस्य रहे हैं।
सरकारी अधिकारियों से बनाती थी दोस्ती
थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम नीतू सोनी उर्फ सोनू है, जो श्रीगंगानगर निवासी है और हाल कनकपुरा फाटक में रहती है। उसका साथी मुकेश बागड़ा था, जो सरकारी अधिकारियों को चिन्हित कर नीतू को जानकारी देता था। इसके बाद नीतू अधिकारियों से दोस्ती बढ़ाकर उनका विश्वास जीतती और फिर उन्हें वसूली के लिए फंसा लेती थी।
You may also like
गुनाः आत्माराम पारदी हत्या मामले में बर्खास्त एसआई कुशवाह गिरफ्तार
मुरैनाः कैला देवी से लौट रे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, 2 की मौत और 18 घायल
पत्नी के वियोग में राजमिस्त्री ने की आत्महत्या
छात्रा को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपित गिरफ्तार
12 घंटे के बाद दूसरी मुठभेड़, शोभित ठाकुर की हत्या में फरार 25-25 हजार के दो और इनामी आरोपित गिरफ्तार