पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
हड्डी टूटने के बावजूद बैटिंग पर उतरा सूरमा, अब सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, BCCI ने इस खिलाड़ी को दिया टीम इंडिया में मौका
बिहार में 12 घंटे बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, पटना शहर जलमग्न
जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मुख्यसचिव ने दिए दिशा-निर्देश
बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा
जैसलमेर में हादसा : स्कूल गेट का पिलर गिरने से एक छात्र की मौत, शिक्षक भी घायल