जीवन में बहुत सी चीजें आपके भाग्य पर निर्भर रहती हैं। हालांकि आपका ये भाग्य आपकी राशि और उससे जुड़े ग्रहों पर निर्भर रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर होता है। 19 January को शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। वे यहां अगले 23 दिनों तक रहने वाले हैं। ऐसे में ये समय तीन राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाला है।
मिथुन राशिशुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इन्हें करियर और पैसों को लेकर बहुत लाभ होगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। बॉस आप से खुश रहेगा। आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी कंपनी से भी जॉब के ऑफर आ सकते हैं। व्यापार में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। परीक्षा में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। मुसीबत आने पर दोस्त और रिश्तेदार कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। पैसा कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे। घर में बरकत बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में चीजें आपके पक्ष में होगी। विवाह के योग बन सकते हैं।
कर्क राशिशुक्र का कन्या राशि में प्रवेश कर्क राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। आप किसी अच्छे काम से यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद होगी। आप जिस काम से जा रहे हैं वह पूरा होगा। पुराने अटके कार्यों को भी गति मिलेगी। किस्मत आपका साथ देगी। दुख और तकलीफें दूर होगी। जीवन में सुख आएगा। शत्रु कमजोर रहेगा।
पैसों को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। संतान की सेवा का सुख मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी। कोई शुभ समाचार आपका दिल खुशी से भर देगा। भाग्य आपका साथ नहीं छोड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। जमीन जायदाद के मामले आपके हक में होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। बड़ा धन लाभ हो सकता है।
कन्या राशिशुक्र ग्रह इस बार कन्या राशि में गोचर कर रहा है। इसलिए इस राशि को इस गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। आपकी लाइफ में सारे सुख आते जाएंगे। ये 23 दिन आपके लिए बेहद शानदार होने वाले हैं। इस दौरान आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। चीजें आपकी मनमर्जी के अनुसार होगी। किस्मत आपके साथ चलेगी।
घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सुखद यात्रा का आनंद ले सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। अपनों का साथ मिलेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। यदि कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये सही समय है। शेयर मार्केट में पैसा भी लगा सकते हैं।
You may also like
“मैं मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहता”, मैच विनिंग प्रदर्शन के बाद आवेश खान का बड़ा बयान
जीत के जश्न के दौरान दर्द में थे आवेश खान, तो RR के खिलाड़ियों का बस रोना बाकी रह गया था
इस औषधि का रोज सिर्फ 1 चम्मच बुढ़ापे में 20 साल की जवानी भर दे क्योंकि ∘∘
उचाना में भगत धन्ना सिंह की 610वीं जयंती: सीएम नायब सैनी सहित बड़े नेता होंगे शामिल
भाजपा-कांग्रेस की तरह सपा भी दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी कभी नहीं हो सकती : मायावती