Next Story
Newszop

होठ और दांत बिल्कुल इंसानों जैसे! इस मछली को देखकर सिर चकरा जायेगा आपका 〥

Send Push

धरती के तीन चौथाई हिस्से पर सिर्फ पानी है और एक चौथाई हिस्से पर ही इंसानो के रहने जितनी जगह है | पानी की बात की करे तो झील, नदी और समुन्द्र के रूप में धरती पर पानी जमा है | जब समुन्द्र की बात आती है, तो इसके जीवो का नाम भी जरूर आता है | बता दे समुन्द्र में इतने जीव जंतु है, जिनकी गणना नामुमकिन है | वैज्ञानिको का कहना है कि समुद्री जीवो की 95% प्रजातियां ऐसी है, जो आज भी अज्ञात है |

image

ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मछली की तस्वीर वायरल हो रही है | जिसके होठ और दांत एकदम इंसानो की तरह दिखते है | सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरो में मछली को देखकर लोग हैरान हो रहे है, तो वहीँ कुछ लोग इसे फेक बताकर नकार रहे है |

इस मछली को देखकर कई लोग हैरान है | वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे इस मछली का नाम ट्रिगरफिश है | जानकारी के अनुसार इस मछली की 40 के करीब प्रजातियां पायी जाती है |

image

इस मछली की खासियत यह है कि इसके होठ हूबहू इंसानो की तरह होते है, हालाँकि तस्वीर में दिखाई दे रहे मछली के दांतो को लेकर जीव विज्ञानीओ में संशय है | ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रिगरफिश के होठ इंसानो की तरह होते है, लेकिन दांत इंसानो के दांतो के मुकाबले बड़े होते है |

खैर सोशल मीडिया पर इस मछली की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है | बता दे इस मछली का जबड़ा काफी मजबूत होता है | इस मछली की एक ख़ास बात यह भी है कि ये अपनी आँखों को स्वतंत्र रूप से घुमा सकती है |

Loving Newspoint? Download the app now