इंडिया में GST 2.0 लागू होने के बाद मोटरसाइकिलें सस्ती होने जा रही हैं, लेकिन 350 सीसी से ऊपर इंजन वाली बाइक्स पर टैक्स बढ़ाया गया है. इन बाइक्स पर अब ज्यादा GST लगेगा. देश में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का अलग ही क्रेज है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 350cc इंजन से शुरू होने वाली बाइक्स हैं. इसलिए जानना दिलचस्प होगा कि रॉयल एनफील्ड की बाइक्स महंगी होंगी या सस्ती होंगी?
इन बाइक्स पर घटेगी कीमतरॉयल एनफील्ड सबसे मशहूर मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक है. कंपनी पर GST 2.0 का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. कंपनी की 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स जैसे हंटर 350, क्लासिक 350, मीटिओर 350, बुलेट 350 और गोअन क्लासिक 350 पर अब जीएसटी कम हो गया है. इसकी वजह से ये बाइक्स पहले से सस्ती हो जाएंगी और नए खरीदारों व राइडर्स के लिए ज्यादा किफायती बनेंगी.
बाइक | इंजन | अनुमानित कीमत कटौती (रुपए में) |
Hunter 350 | 349cc | 14,990 |
Classic 350 | 349cc | 20,000 |
Meteor 350 | 349cc | 20,000 |
Bullet 350 | 349cc | 17,000 |
Goan Classic 350 | 349cc | 23,500 |
दूसरी ओर रॉयल एनफील्ड की कुछ बड़ी बाइक्स महंगी हो जाएंगी. इसका असर ये होगा कि हिमालयन 450, गेरिल्ला 450, स्क्रैम 440 और 650cc सीरीज जैसी मोटरसाइकिल्स पर अब ज्यादा जीएसटी देना होगा. इससे इनकी कीमत बढ़ जाएगी. इस बदलाव का असर बिक्री और अलग-अलग सेगमेंट्स की मांग पर पड़ेगा.
बाइक | इंजन | अनुमानित कीमत बढ़ोतरी (रुपए में) |
Himalayan 450 | 452cc | 25,650 |
Guerrilla 450 | 452cc | 21,510 |
Scram 440 | 443cc | 18,720 |
Super Meteor 650 | 648cc | 33,480 |
Shotgun 650 | 648cc | 33,030 |
Interceptor 650 | 648cc | 27,859 |
Classic 650 | 648cc | 30,294 |
Bear 650 | 648cc | 31,100 |
350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. रॉयल एनफील्ड की लगभग 87% बिक्री इसी सेगमेंट से होती है. दाम घटने से अब ये बाइक्स और भी ज्यादा सस्ती हो जाएंगी. खासकर पहली बार खरीदने वाले और रोजाना चलाने वाले लोगों के लिए खरीदना आसान होगा. दूसरी ओर कंपनी की 400cc से ऊपर वाली बाइक्स जैसे हिमालयन, गेरिल्ला, स्क्रैम और 650cc सीरीज जैसे इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल GT पर जीएसटी 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है. अब प्रीमियम और एडवेंचर-टूरर बाइक लेने वाले ग्राहकों को खरीदारी की योजना बनाते समय इस बढ़ी हुई कीमत को ध्यान में रखना होगा.
You may also like
Apple iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?
अनोखा रिज्यूमे: नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट ने किया अनोखा प्रयोग
प्रोटीन और कैल्शियम` की कमी को दूर कर देंगी ये 3 दालें, AIIMS में काम कर चुके डॉक्टर ने कहा सेहत के लिए बेस्ट हैं ये Lentils
2 मिनट में` कान का मैल आ जाएगा बाहर, सरसों के तेल में बस यह सफेद चीज मिलाकर डालें
पत्नी या गर्लफ्रेंड…` किसे संभालना ज़्यादा मुश्किल है? मर्दों, जवाब दो….