जब भी किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसकी शव यात्रा निकाली जाती है। इसमें उस व्यक्ति की जान पहचान के लोग शामिल होते हैं। हालांकि कई बार जब हम रास्ते से गुजर रहे होते हैं तो हमे भी शव यात्रा दिख जाती है।
इस स्थिति में आप कुछ खास उपायों को कर पुण्य और धन दोनों की प्राप्ति कर सकते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ।
शव यात्रा दिखे तो करें ये उपाय
1. यदि रास्ते में आपको शव यात्रा दिख जाए तो कुछ पल के लिए अपने स्थान पर ही खड़े हो जाएं। इसके बाद मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपका दिन अच्छा जाएगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएंगे।
2. यदि आप किसी विशेष काम से घर से बाहर निकले हैं और रास्ते में शव यात्रा दिख जाए तो वहाँ एक सिक्का डाल दें। फिर मृतक को प्रणाम करें। ऐसा करने से आप जिस काम के लिए निकले थे उसमें आपको सफलता मिलेगी।
3. यदि सावन के महीने में शव यात्रा दिख जाए तो यह शुभ होता है। मान्यता है कि मृतक की आत्मा शिव में लीन हो जाती है। इस स्थिति में हमे शव यात्रा दिखने पर महामृत्युंजय मंत्र या ओम नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। इससे हमे पुण्य मिलता है। अगले जन्म में हम और भी सुख भोगते हैं।
4. यदि आपको ब्राह्मण की शव यात्रा दिख जाए तो आप उसे कंधा देना न भूलें। शास्त्रों की माने तो ब्राह्मण की अर्थी को कंधा देना यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति देता है। ब्राम्हण की शव यात्रा देखने से आपका पूरा दिन शुभ जाता है।
5. अगर रास्ते में आपको शव यात्रा दिख जाए तो उसे प्रणाम करें। फिर अपने आसपास मौजूद किसी जरूरतमंद शख्स को दान में कुछ पैसे दें। ऐसा करने से आपके सभी अटके हुए काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे।
6. शव यात्रा दिखने के बाद आप किसी मंदिर में मृतक के नाम से कुछ पैसे दान कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी दुख दर्द दूर हो जाएंगे।
7. यदि अर्थी दिख जाए तो उस पर फूल अर्पण करने का प्रयास करें। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद ग्रहों का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है। साथ ही जीवन में दुख और परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
8. रास्ते में शव यात्रा दिखे तो राम का नाम जपना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपको भी मौत के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके बाद आप सभी सांसारिक बंधनों से आजाद हो जाएंगे।
9. शव यात्रा दिखने पर मृतक के ऊपर मखाना डालना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य मिलता है। एक अन्य मान्यता ये भी है कि मानसिक रूप से पीड़ित शख्स यदि ऐसा करे तो उसे मानसिक शांति मिलती है।
10. यदि रास्ते में शव यात्रा नजर आए तो उसे प्रणाम करने के बाद अपने ऊपर पानी के कुछ छीटें डाल दें। ऐसा करने से बुरी बलाएं आपसे दूर रहेगी।
You may also like
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव से ईरान क्यों है बेचैन?
काटना। हैकरों ने भारतीय सेना की विभिन्न वेबसाइटों पर हमला किया
New Maruti Suzuki OMNI Next-Gen 2025: मारुति की मशहूर वैन नए अवतार में, फीचर्स और डिजाइन होंगे दमदार
Mahindra Surges to Second Place in April 2025 as SUV Sales Soar, Maruti Suzuki's Market Share Drops Below 40%
रणथंभौर में बाघों का बढ़ता कुनबा बना संकट की वजह, समान जीन पूलिंग से खतरे में जैव विविधता