राजधानी दिल्ली से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 27 साल की एक लड़की ने यौन सुख की चाहत में अपने प्राइवेट पार्ट में बोतल घुसा ली। इसके बाद उसके लेने के देने पड़ गए।
लड़की को पेट दर्द के साथ-साथ शौच ना कर पाने की समस्याएं होने लगी। दो दिन में लड़की का हाल बेहाल हो गया। इसके बाद लड़की गंगा राम अस्पताल पहुंची तो पता चला कि उसके मलद्वार में मॉइस्चराइजर की बोतल फंसी हुई है।
शर्म-लिहाज छोड़कर जाना ही पड़ा अस्पताल
जानकारी के मुताबिक पहले लड़की शर्म के डर से कहीं दिखाने नहीं गई और घर पर ही बोतल निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद उसने नजदीकी अस्पताल में दिखाया, जहां एक्स-रे में सामने आया कि उसके मलद्वार(रेक्टम) के ऊपरी हिस्से में एक बोतल फंसी हुई है। यहां भी डॉक्टर इसे निकालने में हार गए। लड़की की हालत गंभीर और आंत फटने के डर से तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई।
बिना आंत को काटे डॉक्टरों ने निकाली बोतल
इसके बाद गंगा राम अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी आंत में फंसी बोतल को सिग्मॉइडोस्कोपी के जरिए निकाला गया। डॉक्टरों ने बताया ऐसा करने के लिए उसकी आंत को काटने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे मरीज को दर्द भी कम हुआ और ठीक होने की संभावना भी अधिक है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर से पूरी बोतल सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल ली गई है। हालत में सुधार होने पर लड़की को छुट्टी दे दी गई।
आंत फटने का बढ़ गया था खतरा
सर्जरी टीम में डॉ. तरुण मित्तल, डॉ. आशीष डे, डॉ. अनमोल आहूजा, डॉ. श्रेयष मंगलिक और एनेस्थेटिस्ट डॉ. प्रशांत अग्रवाल शामिल थे। डॉ. अनमोल आहूजा ने बताया ऐसे मामलों में समय बर्बाद करना व्यर्थ होता है, क्योंकि आंत के फटने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया अक्सर ऐसे मरीज आते हैं जो यौन सुख के लिए बोतल, सब्जियां आदि वस्तुएं मलद्वार में डालते हैं और बाद में परेशानी का सामना करते हैं।
You may also like
लखनऊ में सात साल की बच्ची की हत्या, पत्नी ने पति पर लगाया आरोप
महाकाल सवारी में जेबकट और मोबाइल चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नगदी बरामद
राजगढ़ः युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरु
जुलाई में कितना बढ़ेगा DA? 2%, 3% या 4% – जानिए सैलरी पर कितना पड़ेगा असर!
मध्य प्रदेश : कांग्रेस को चुनाव के समय ही आती है पिछड़ों की याद- मंत्री लखन पटेल