Next Story
Newszop

गायों के पेट में यहां कर रहे सुराख, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान 〥

Send Push

टेक्नोलॉजी के जमाने में ज्यादातर हर चीज मुमकिन दिखाई दे रही है। अगर वही बात की जाए कृषि की, तो आप सबने ऑर्गेनिक खेती यानी के जैविक खेती के बारे में सुना ही होगा। कुछ दिन पहले अमेरिका से खबर आई थी, जिसमें वहां के लोगों ने बड़ा ही अजीब प्रयोग किया था और इस प्रयोग के बारे में सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है। यह प्रयोग ऑर्गेनिक डेयरी पर किया गया है। इस प्रयोग के चलते गायों के शरीर में एक बड़ा सा छेद किया जाता है। आप सब ने इस तरह के गायें इंटरनेट या TV पर जरुर देखी होगी।

क्यों किया है गायों के पेट में छेद:

इस प्रयोग को करने के बाद परिणाम यह पाया गया, कि इस तरह से सुराग कर देने से गायों की आयु बढ़ जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जब हमें गाय के अंदरूनी हिस्से की जांच करनी होती है, तो हमें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बस इसीलिए गाय के शरीर में एक सुराग कर दिया गया है।

एक Fistulated गाय का पेट, बाहरी दुनिया से संपर्क में रहता है। इस पेट में सुराख कर देने के बाद इसे प्लास्टिक की रिंग से बंद किया जाता है। यह सर्जरी करने के बाद गाय एक महीने के अंदर पूरी तरह से ठीक और सहज महसूस करने लगती है।

अब हम आपको बताते हैं कि गाय के पेट में इस गड्ढे को क्यों बनाया जाता है। असल में वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर गाय के पेट में गड्ढे बनाए जाएंगे, तो इससे हमें गाय की पाचनक्रिया के बारे में अच्छे से पता लग पाएगा। इससे हमें पता चलेगा कि गाय कौन से खाने को बहुत अच्छे तरीके से पचा पाती है, और कौन सा खाना उसके शरीर में दिक्कत पैदा करता है। यह सब जानकारी अगर हमें सही रूप से जाननी है तो हमें गाय के पेट में सुराख करना ही पड़ेगा। ऐसा वैज्ञानिको का मानना है।

Loving Newspoint? Download the app now