हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को गर्म हवाएं चलीं। प्रदेश के दस जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार और ऊना में 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। नौ अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से पारे में और बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 और 11 अप्रैल को राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन में छह और सात अप्रैल को भी अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। रविवार को ऊना, सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, धौलाकुआं और बरठीं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।
पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उधर नौ अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक-दो स्थानों पर तथा 10 और 11 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। गर्मी बढऩे से बेशक लोगों का अभी से हाल खराब होने लगा है, लेकिन बढ़ती गर्मी ने पर्यटकों की संख्या में इजाफा कर दिया है। रविवार को कई जगह पर्यटकों की गाडिय़ों की लाइनें नजर आईं। कुल्लू, शिमला और कांगड़ा के पर्यटक स्थलों पर बाहरी राज्यों, खासकर पंजाब के बहुत ज्यादा लोग नजर आए। होटलों में भी ओक्योपेंसी बढऩे लगी है।
यह रहा तापमान
ऊना 35.8, धौलाकुआं 33.8, सुंदरनगर 33.7, बिलासपुर 33.1, कांगड़ा 32.8, नाहन 32.1, मंडी 31.6, भुंतर 31.0, सोलन 30.5, धर्मशाला 29.0, शिमला 24.4, मनाली 24.4
गुजरात, राजस्थान में लू की चेतावनी; दिल्ली और पंजाब में बढ़ेगी गर्मी
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को हिमाचल के साथ राजस्थान और गुजरात में लू का असर बना रहेगा। साथ ही मध्य प्रदेश, दिल्ली और पंजाब समेत छह राज्यों के कुछ हिस्सों में भी गर्मी बढ़ेगी। वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय समेत आठ राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है और बिजली गिरने की भी संभावना है। बाड़मेर जिला में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। अगले तीन-चार दिनों में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
You may also like
Udaipur Police Brutality: Youth in Coma After Alleged Custodial Beating, Family Cries for Justice
नहाती हुई महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था शख्स, पत्नी ने इस तरह किया पर्दाफाश ⑅
नक्सल मुक्त हुए ग्राम बड़ेशेट्टी पंचायत को एक करोड़ की राशि स्वीकृतः सुकमा एसपी
जल गंगा संवर्धन अभियान को नागरिकों-जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बनाएं सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक व अध्यक्ष का निधन