एक बुजुर्ग दंपती ने घरेलू कलह के कारण करवा चौथ के दिन आत्महत्या कर ली। अतरौली के इस दंपती ने 10 अक्टूबर को बुलंदशहर के रामघाट गंगा तट पर जहर खाकर अपनी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय पूरन सिंह मृत पाए गए, जबकि उनकी पत्नी 70 वर्षीय चमेली देवी गंभीर स्थिति में थीं और इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
रामघाट थाना प्रभारी के अनुसार, पूरन सिंह ने अपनी पत्नी को गंगा स्नान के बहाने घर से निकाला। दोनों ने पहले गंगा में स्नान किया और फिर एक मंदिर के पास जाकर जहरीला पदार्थ सेवन किया। पुलिस को मौके से तीन पैकेट जहर मिले, जिनमें से दो खाली थे।
प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई गई है कि पहले चमेली देवी को जहर दिया गया और फिर पूरन सिंह ने खुद जहर खाया। दोनों की हालत बिगड़ने पर वे वहीं गिर पड़े। पुलिस को सूचना मिलने पर पूरन सिंह मृत अवस्था में मिले, जबकि चमेली देवी को अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई।
परिजनों ने बताया कि परिवार में अक्सर विवाद होते थे। शुक्रवार की सुबह भी किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पूरन सिंह पत्नी को लेकर गंगा स्नान के लिए निकले थे। पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पूरन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि चमेली देवी का शव परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ले लिया।
You may also like

कौन हैं सतीश शाह की पत्नी? 74 की उम्र में निसंतान थे एक्टर, 10 दिन पहले ही किया था पंकज धीर के लिए भावुक पोस्ट

जिस बेड पर बिताई रात उसी में मिली लाश... बदबू आने पर होटल के रूम की जांच हुई तो सबके उड़े होश, बेड के अंदर मिला सड़ा हुआ शव

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मचाडो ने भारत की जमकर की तारीफ, महात्मा गांधी को बताया आदर्श

आयरलैंड में राष्ट्रपति चुनाव: 68 साल की कॉनॉली बड़ी जीत की ओर

Rohit Godara Gang Arrest : दिशा पाटनी फायरिंग मामले में तीन आरोपी एसटीएफ के हाथों दबोचे गए





