नई दिल्ली: प्राइम फोकस जोकि मीडिया और एंटरटेनमेंट सेगमेंट की एक कंपनी है। प्राइम फोकस पिछले कुछ दिनों से इस वजह से चर्चा में है क्यों कि इसमें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने निवेश कर रखा है। जिसके कारण से इस शेयर में इन्वेस्टर्स की रुचि बढ़ी हुई है। अब खबर आ रही है कि बाजार के दिग्गज निवेशक रमेश दमानी, मधुसूदन केला के स्वामित्व वाली सिंगुलेरिटी एएमसी, उत्पल सेठ, एफई सिक्योरिटीज और सम्यक एंटरप्राइजेज ने प्राइम फोकस कंपनी में ब्लॉक डील के जरिए बड़ा निवेश किया है।
इन पांच निवेशकों ने मिलकर के प्राइम फोकस कंपनी में 3.3% की कुल हिस्सेदारी को खरीदा है। इस पूरे डील की वैल्यू 146.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को यह शेयर तब चर्चा में आ गया था जब इसमें अचानक से 10 फ़ीसदी की अपर सर्किट लग गया था। वर्तमान समय में यह शेयर 158.37 रुपए के लेवल पर है।
किसने कितना शेयर खरीदा? दिग्गज इन्वेस्टर मधुसूदन केला और उनके बेटे यश केला के इन्वेस्टमेंट फंड सिंगुलैरिटी लार्ज वैल्यू फंड ने प्राइम फोकस कंपनी की 2.01% स्टेक खरीद लिया है सरल शब्दों में कहें तो कंपनी के करीब 62.5 लाख शेयर खरीदा है।
दिग्गज निवेशक रमेश दमानी ने प्राइम फोकस कंपनी के 8 लाख शेयर खरीदे हैं।
इन्वेस्टर उत्पल सेठ ने प्राइम फोकस शेयर में रुचि दिखाते हुए कंपनी के 17.5 लाख शेयरों को पोर्टफोलियो में ऐड किया है।
आंकड़ों के मुताबिक एफई सिक्योरिटीज और सम्यक एंटरप्राइजेज ने प्राइम फोकस में 14.55 लाख शेयरों में निवेश किया है।
प्राइम फोकस शेयर ने कितना रिटर्न दिया?
पिछले 1 वर्ष में प्राइम फोकस शेयर ने 12% रिटर्न दिया है।
साल 2025 में प्राइम फोकस शेयर ने अब तक 13% रिटर्न दिया है।
प्राइम फोकस के शेयर का भाव पिछले 6 महीने में 60% बढ़ चुका है।
पिछले 3 महीने में प्राइम फोकस के शेयर ने 36% का रिटर्न दिया है।
(ये एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज के निजी सुझाव/ विचार हैं. ये इकोनॉमिक टाइम्स के विचारों को नहीं दर्शाते हैं. किसी भी फंड/ शेयर में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की राय जरूर लें.)

You may also like
मध्य प्रदेश में प्रेम कहानी का खौफनाक मोड़: युवती ने प्रेमी को किया बंधक
Chandra Grahan 2025 : चन्द्रग्रहण में कहीं दिखा ब्लडमून का अद्भुत नजारा तो कहीं बादल बने किरकिरी
लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता जांचने के आसान तरीके
हॉकी इंडिया के लिए लकी रहा बिहार, 8 साल बाद बना एशिया कप का चैंपियन, कोरिया को 4-1 से मात
अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान ने टी20 त्रिकोणीय सीरीज जीती, मोहम्मद नवाज रहे हीरो