Next Story
Newszop

IPL 2025: MI vs LSG मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि

Send Push
LSG vs MI (Photo Source: IPL)

मुंबई इंडियंस रविवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियंस अब 5 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। उनका नेट रन रेट +0.673 है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद मुंबई में खेलेगी। फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स 5 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में 6वें स्थान पर खिसक गई है और उसका नेट रन रेट -0.054 है।

मुंबई को मिली थी 12 रन से हार

पिछली बार, जब मुंबई और लखनऊ का आमना-सामना हुआ था तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान हार्दिक पांड्या ने यादगार प्रदर्शन किया और उन्होंने 4 ओवर में 9 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और अश्वनी कुमार ने एक-एक विकेट मिला।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर बनाया। मिचेल मार्श 31 गेंदों पर 193.55 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। एडेन मार्करम ने 139.47 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 53 रन बनाए। आयुष बडोनी (19 गेंदों पर 30 रन) और डेविड मिलर (14 गेंदों पर 27 रन) ने भी अहम योगदान दिया।

जवाब में मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी शुरुआत में ही आउट हो गई। हालांकि, नमन धीर ने स्थिति को संभाला और 191.67 की स्ट्राइक रेट से 24 गेंदों पर 46 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर 67 रन बनाए। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को 12 रनों से हार मिली। लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश राठी ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियां एमआई प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां:
  • सूर्यकुमार यादव: आईपीएल में 4,000 रन तक पहुंचने के लिए 33 रन की आवश्यकता है।
  • हार्दिक पांड्या: टी20 में 5,500 रन तक पहुंचने के लिए 45 रन की आवश्यकता है।
  • ट्रेंट बोल्ट: टी20 में 300 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट की आवश्यकता है।
  • जसप्रीत बुमराह: आईपीएल में एमआई के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनने के लिए 1 विकेट की आवश्यकता है।
एलएसजी प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां:
  • रवि बिश्नोई: आईपीएल में एलएसजी के लिए 50 विकेट तक पहुंचने के लिए 3 विकेट की आवश्यकता है।

 

Loving Newspoint? Download the app now