Next Story
Newszop

जयपुरवासियों के लिए खुशखबरी! अब मुंबई, पुणे समेत कई बड़े शहरों के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा, कल से शुरू होंगी 5 नई फ्लाइट्स

Send Push

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 1 जुलाई 2025 से यहां उड़ानों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। साथ ही देश के बड़े महानगरों के लिए पांच नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इससे जयपुर की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधाजनक समय मिलेगा। दरअसल, पिछले तीन महीने से जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे के रखरखाव के कारण सुबह 9:30 से शाम 6 बजे के बीच सिर्फ दो उड़ानें ही उड़ान भर पा रही थीं। इसके कारण यात्रियों को सीमित विकल्प मिल रहे थे। लेकिन अब 1 जुलाई से NOTAM अवधि में भी बदलाव किया गया है, जिससे उड़ानों की संख्या और समय में सुधार होगा।

क्या है NOTAM का नया शेड्यूल
- 1 जुलाई से जयपुर एयरपोर्ट पर NOTAM (यानी उड़ानों के लिए बंद अवधि) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी।
- नियमित उड़ानें सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगी।
- शाम 4:30 बजे के बाद देर रात तक उड़ानें सामान्य रहेंगी।


-इस बदलाव से एयरपोर्ट पर कुल उड़ानों की संख्या बढ़कर 59 हो जाएगी, जिसमें 46 घरेलू और 8 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल होंगी।

इन शहरों के लिए बढ़ेंगी उड़ानें
-मुंबई के लिए अभी 7 उड़ानें हैं, 1 जुलाई से इनकी संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी।
-दिल्ली और बेंगलुरु के लिए रोजाना 5-5 उड़ानें होंगी।


-हैदराबाद के लिए 4-4 उड़ानें होंगी।
-कोलकाता के लिए अभी 3 उड़ानें हैं, अब ये 4 हो जाएंगी।
-पुणे के लिए अभी 2 उड़ानें हैं, 1 जुलाई से 3 उड़ानें होंगी।
-अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए 3-3 उड़ानें होंगी।
-इंदौर के लिए रोजाना 2 उड़ानें संचालित होंगी।
-इसके अलावा देहरादून, लखनऊ, उदयपुर, गोवा, कुल्लू, गाजियाबाद, बेलगाम, बीकानेर, वाराणसी, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, चेन्नई और सूरत के लिए एक-एक उड़ान उपलब्ध होगी।

1 जुलाई से जयपुर से पांच नई उड़ानें शुरू होंगी
-इंडिगो एयरलाइंस: जयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट संख्या 6E-2719 दोपहर 12:55 बजे।
-एयर इंडिया: जयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट AI-612 दोपहर 1:35 बजे।
-एयर इंडिया एक्सप्रेस: जयपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट IX-1956 सुबह 9:50 बजे।
-जयपुर से पुणे के लिए फ्लाइट IX-2712 दोपहर 12:35 बजे।
-इंडिगो एयरलाइंस: जयपुर से सूरत के लिए फ्लाइट 6E-715 दोपहर 2:25 बजे।

Loving Newspoint? Download the app now