Next Story
Newszop

गणपति की कृपा से आज इन 5 राशियों के लिए खुलगा किस्मत का पिटारा, 2 मिनट के वीडियो राशिफल में देखे धन, सौभाग्य और सफलता का संयोग

Send Push

9 जुलाई 2025 को चतुर्दशी तिथि दोपहर 01:36 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र मूल रहेगा। ब्रह्म योग रात 10:09 बजे तक रहेगा, उसके बाद इंद्र योग शुरू हो जाएगा। करण गर दोपहर 01:11 बजे तक रहेगा, उसके बाद वणिज करण शुरू हो जाएगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र वृष राशि में, सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि
आज वाणी की चतुराई से कार्य पूरे होंगे। व्यापार में यश और लाभ की संभावना है। खेल से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा लाभकारी हो सकती है। समय का सदुपयोग करें और जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव से दूर रहें।

वृष
दिन शुभ है, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपने इष्ट देवता की आराधना करें, इससे आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मिथुन
संतान संबंधी चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, निवेश से लाभ के योग हैं। सरकारी कार्यों में सावधानी रखें, अधिकारों का दुरुपयोग न करें। परिवार में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, पाचन तंत्र का ध्यान रखें।

कर्क
कारोबार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। अनावश्यक चिंताएं छोड़कर सकारात्मक रहें। खाद्य पदार्थ के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। समय रहते निवेश करें। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन नींद का ध्यान रखें।

सिंह
सहकर्मी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई संभावनाएं मिलेंगी। परिवार में सुखद मुलाकात होगी। अनावश्यक खर्च से बचें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक तनाव से बचें।

कन्या
धन संचय में वृद्धि होगी। करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। आत्मविश्वास की कमी से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। आध्यात्मिक कार्य मन को शांति देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, थकान से बचें।

तुला
पारिवारिक विवादों को सुलझाने का दिन है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। अहंकार से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, खान-पान में संयम रखें।

वृश्चिक
कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में प्रयास तेज करें। सोचने से ज्यादा काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन से जुड़े निवेश लाभकारी रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जोड़ों के दर्द से बचें।

धनु
दुविधाओं से बचें और शांति से निर्णय लें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों से मुलाकात आपको प्रसन्न करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अधिक परिश्रम करने से बचें।

मकर
दूसरों के बारे में नकारात्मक न सोचें। खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, मौसमी बीमारियों से बचें।

कुंभ राशि
समय का सदुपयोग करें और बेकार की सलाह से बचें। शांति से निर्णय लें। आजीविका के स्रोत बढ़ेंगे, पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तेदारों से संयमित व्यवहार करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक तनाव से बचें।

मीन राशि
कार्य की अधिकता के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। अधिकारियों के लिए दिन अनुकूल है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें।

Loving Newspoint? Download the app now