चूरू के वार्ड 47 के पंचमुखी बालाजी मंदिर क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से बिजली आपूर्ति की समस्या से लोग परेशान हैं। शनिवार को हालात और बिगड़ गए। लोगों ने बाजार जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र के करीब 50 घरों में हर आधे घंटे में बिजली गुल हो जाती है।
वार्ड पार्षद विजय कृष्ण जालान के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार जोधपुर विद्युत वितरण निगम चूरू सर्किल के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता भी मौके पर आए और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
पार्षद जालान ने कहा कि एक दिन में 50 बार बिजली गुल होना तकनीकी खराबी को दर्शाता है। इसे दूर करना निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। सहायक अभियंता ने सोमवार तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोगों ने रास्ता खोला। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि बिजली आपूर्ति नियमित की जाए।
You may also like
एडटेक स्टार्टअप BYJU'S के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कहा हमसे हुईं कुछ व्यावसायिक गलतियां ...
रोहित के बाद किसके हाथ में जाएगी टेस्ट कप्तानी? जानिए शास्त्री-गावस्कर ने किसे बताया अगला लीडर
साल में सिर्फ 12 घंटों के लिए खुलता है इसका कपाट,ये है भारत का अनोखा मंदिर
घुमनें के लिए सबसे बेस्ट है उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन, नहीं करेगा वापस आने का मन
राजस्थान में DEO की लगी लॉटरी! पहली बार बिना तबादले के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का उठा रहे पूरा लाभ, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी