राणा प्रताप सागर, कोटा बैराज, जवाहर सागर, माही बजाज सागर, बीसलपुर बांध, टोरडी सागर, पार्वती बांध में पानी की अच्छी आवक हुई है। आने वाले दिनों में इन बांधों में पानी की मात्रा और बढ़ेगी। जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध में करीब 70 फीसदी पानी है।
प्रमुख बांधों में आया पानी, खुशियां लेकर आया
बांध | गेज | पानी का प्रतिशत |
राणा प्रताप सागर | 351.82 RL METER | 93% |
कोटा बैराज | 259.83 RL METER | 97% |
जवाहर सागर | 297.58 RL METER | 85% |
बीसलपुर बांध | 313.86 RL METER | 70% |
माही बजाज सागर | 275.00 RL METER | 64% |
5 प्रमुख बांधों में सबसे कम पानी
बांध | गेज | पानी का प्रतिशत |
मेजा डैम | 6.11 RL METER | 7% |
जवाई बांध | 5.26 RL METER | 15% |
छापरवाड़ा बांध | 5.88 RL METER | 16% |
जाखम डैम | 36.00 RL METER | 25% |
सरदार समंद बांध | 5.49 RL METER | 33% |
इन संभागों में बारिश की संभावना
राजस्थान में 15 जून से ही बांधों में पानी आना शुरू हो गया था। सबसे खास बात यह है कि जुलाई की शुरुआत में ही मानसून की जोरदार बारिश हुई थी। ऐसे में अभी जुलाई अगस्त का पूरा मानसून बाकी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर में बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में भी मानसून की बारिश की संभावना है।
You may also like
कार की छत पर हवाबाजी करने वाले पहुंचे हवालात
गुरुपूर्णिमा समर्पण और साधना का महापर्व: डॉ चिन्मय पण्ड्या
चारा घोटाला: झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद सहित तीन की सजा बढ़ाने की सीबीआई याचिका स्वीकार की
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एएसआई को रिश्वत लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार
इस साल वायु सेना के पांच विमान क्रैश हुए, सिर्फ 4 महीने में 3 जगुआर दुर्घटनाग्रस्त