राजस्थान के दौसा जिले में शनिवार को तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार तड़के मंडावरी थाना क्षेत्र के सूरतपुरा में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं, शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
हादसे में दो लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के तीन लोग बाइक पर जा रहे थे। तभी सूरतपुरा साइन बोर्ड के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडिया निवासी लालाराम और हरकेश गुर्जर की दर्दनाक मौत हो गई।
एक घायल की हालत गंभीर
घायल हरकेश गुर्जर को मंडावरी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
You may also like
हरियाणा की नई आबकारी नीति: शराब की दुकानों पर सख्त नियम और समय में बदलाव
दमदार रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत 99 हजार से शुरू
साप्ताहिक राशिफल : 15 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक
प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा, 18,530 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
'माफ करना… हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं'; बेटे संग 13वीं मंजिल से कूदी महिला, सुसाइड नोट मिला