सावन माह की हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को है। इसके साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र शाम 4:43 बजे तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। हर्षण योग सुबह 9:51 बजे तक रहेगा। इसके बाद वज्र योग शुरू होगा। करण चतुष्पद दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा। इसके बाद नाग करण शुरू होगा।ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सुबह 10:59 बजे तक मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में गोचर करेगा। बुध और सूर्य पहले से ही कर्क राशि में मौजूद हैं। बृहस्पति मिथुन राशि में और शुक्र वृषभ राशि में रहेगा। मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे। मायावी राहु कुंभ राशि में और न्यायधीश शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए ज्योतिषी पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है?
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए परिवार के साथ आनंदमय रहेगा। पिता से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दफ़्तर में व्यस्तता रहेगी, लेकिन आप अपने कार्यों में सफल होंगे।
वृषभ
अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज परिस्थितियाँ कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। क्रोध और चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। धैर्य के साथ निर्णय लें।
मिथुन
नकारात्मक आदतों से दूरी बनाएँ और सकारात्मक सोच अपनाएँ। इससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। योग और ध्यान से ऊर्जा बनाए रखें।
कर्क
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने से मन उत्साहित रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। हालाँकि, मन में किसी अनजान डर का भाव रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
सिंह
अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें और ज़्यादा खाने से बचें। नियमित व्यायाम को प्राथमिकता दें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। संयमित जीवनशैली अपनाना लाभदायक रहेगा।
कन्या
आज आपके सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आत्मविश्वास के साथ दिन का आनंद लें।
तुला
परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती और ताजगी बनी रहेगी। हालाँकि, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। शांत मन से निर्णय लेने पर आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
आज घर पर या किसी रिश्तेदार के यहाँ कोई शुभ कार्य हो सकता है। लोगों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता दिखाई देगी। परिवार से सुख और सहयोग मिलेगा।
धनु
परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। आपका व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली रहेगा। सहयोग और समर्थन से दिन सुखद रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर
नकारात्मक विचारों से बचें और मन की शांति बनाए रखें। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है, इसलिए धैर्य रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ
आज आपको किसी के सहयोग से लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ समाचारों का माहौल रहेगा। विश्वासघात से बचें और रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। सकारात्मक सोच के साथ दिन उत्तम रहेगा।
मीन
आज दुर्घटना या चोट लगने का भय है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। काम पर मन पूरी तरह केंद्रित नहीं रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। धैर्य और सावधानी के साथ दिन बिताएँ।
You may also like
Rajasthan: झालावाड़ स्कूल हादसे पर पायलट ने की गहनता से जांच की मांग, कहा- लापरवाही बरतने वालों पर हो कार्रवाई
Sbi Life Insurance के शेयर प्राइस तिमाही नतीजों के बाद भले ही बढ़ रहे हों, स्टॉक रेंज में ही है, ये लेवल ब्रेक होना ज़रूरी
Gold Price Today: जयपुर में सोना हुआ सस्ता, चांदी के रेट में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा भाव
कोरबा : शराब के नशे में पानी में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
जनता की हर समस्या का कराएंगे समाधान : मुख्यमंत्री