जयपुर में आधी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक इलाके में एक मकान गिरने की सूचना है। घर के लोग गहरी नींद में थे और तभी यह हादसा हो गया। मकान गिरने के बाद आधा दर्जन लोग अंदर फंस गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि बारिश के पानी से मकान जर्जर हो गया था और सीलन के कारण मकान गिर गया। परिवार के 4 सदस्यों को बाहर निकाला गया। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।
घर में बंगाली प्रवासी रह रहे थे
जानकारी के अनुसार, जयपुर में यह हादसा करीब 2 बजे हुआ। एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बताया कि यह मकान बंगाल के कुछ प्रवासी लोगों ने किराए पर लिया था। जर्जर इमारत गिरने से 7 लोग दबे हुए हैं और कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में घायल हुए तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है।
पिता-पुत्री की मौत, 19 लोग दबे
हादसे में पिता-पुत्री की मौत के अलावा, कुल 19 लोग मलबे में दबे थे। इनमें से 5 लोगों को नागरिक सुरक्षा दल ने समय रहते बचा लिया और उनकी जान बच गई। जबकि अन्य लोग खुद ही बाहर आ गए। मृतकों की पहचान प्रभात और 5 साल की बच्ची पियू के रूप में हुई है। सोनू, ऋषि, वासुदेव, सुगंधा और सुमित्रा घायल हैं।
You may also like
फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2026 : पुर्तगाल की जीत में चमके रोनाल्डो, इन देशों ने अपने नाम किए मुकाबले
गणेश विसर्जन यात्रा में खून से सनी मेरठ की सड़क, डीजे की शोर के बीच सेल्समैन को चाकुओं से गोद डाला
Baba Ramdev ने` बताए तुरंत कब्ज तोड़ने के उपाय, कहा इस फल को खाने पर आधे घंटे में पूरी तरह पेट हो जाएगा साफ
ना डॉक्टर ना` खर्चा… बस ये देसी पेस्ट बना लें और देखें कैसे पीले दांतों की जगह दिखेगी सफेद चमक
Bollywood fashion : करीना कपूर का नया साड़ी लुक ,बर्मिंघम में बिखेरा देसी ग्लैम का जलवा