भाेपाल। आज (गुरुवार काे) विश्व डाक दिवस है। प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है, जो 1874 में स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ है। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व डाक दिवस पर डाक सेवा से जुड़े कर्मियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देश के कोने-कोने तक संवेदनाओं, संदेशों और विश्वास की डोर सुदृढ़ करने वाले आप सभी डाक कर्मी बंधुओं को 'विश्व डाक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पहाड़ों की दुर्गम वादियों से लेकर रेगिस्तान की तपती धरती तक, घने जंगलों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक, आप सभी ने अथक परिश्रम व समर्पण से दूरियों को मिटाया है, रिश्तों को जीवित रखा है।
You may also like
उत्तराखंड में अबतक 78,826 एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 57 प्रतिशत पर्वतीय क्षेत्रों में : मुख्यमंत्री धामी
गुजरात देश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
राजस्थान परिचालक भर्ती: 2000 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया, स्कूलों को होगा लाभ
पैसों के लिए बदनाम हुई बॉलीवुड की ये` अभिनेत्रियां किसी ने बाप को किया लिपलॉक तो किसी ने उतार दिए कपड़े
भारत की संस्कृति और अर्थव्यवस्था पर News9 ग्लोबल समिट 2025 में चर्चा