जोधपुर। शहरके बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में सांगरिया पुल पर शनिवार की सुबह हादसा हुआ। किसी वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह बिखर गया। बाद में सूचना पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान की। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया।
बासनी पुलिस ने बताया कि पाश्र्वनाथ नगर सांगरिया निवासी 40 साल का शिवराज पुत्र कन्हैयालाल पालीवाल सुबह छह बजे के आसपास अपनी बाइक लेकर सांगरिया से होते हुए शहर की तरफ आ रहा था। पुल चढ़ाई के समय सामने से किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शरीर दो हिस्सों में बंटकर बिखर गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया। बताया गया कि मृतक किसी कार्यवश अपने घर से निकला था। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
You may also like
न करें नजरअंदाज. लीवर को सड़ा देती है ये बीमारी आंखों मेंˈ पीलापन समेत दिखते हैं ये लक्षण
कभी महीने के 800 रु कमाने वाली नीता कैसे बनी अंबानी परिवारˈ की बहू? इस शर्त पर हुई थी शादी
ग्रहों की शांति के लिए सरल उपाय: ज्योतिष के अनुसार
Petrol Pump पर तेल डालने वाले इन 5 तरीकों से लगता हैˈ चूना आप देखते रह जाते हो जीरो
10 की उम्र में छोड़ा घर। सड़कों पर बेचे गोलगप्पे। आज हैˈ टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी