मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क था। लेकिन 15 अक्टूबर से राज्य के मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। विदर्भ, मराठवाड़ा व मध्य महाराष्ट्र में 18 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो चुका है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज के साथ छींटे पड़ने की सबसे संभावना है। इस बीच भारी बारिश भी हो सकती है। खानदेश और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। कृषि विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है।
You may also like
WBSSC 2025 Recruitment: ग्रुप सी और ग्रुप डी के 8477 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल्स
Health Tips- ज्यादा सोना हो सकता हैं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, जानिए कौनसी बीमारियां से हो सकते हैं ग्रस्त
हमास के पास अब कोई जीवित बंधक नहीं, शेष 13 लौट रहे घर: इजरायल
General Hacks- क्या पीतल और तांबे के बर्तन काले पड़ गए हैं, ऐसे चमकाएं इन्हें
भारत की फाइनेंशियल सर्विसेज डील वैल्यू में 2025 की तीसरी तिमाही में 39 प्रतिशत का उछाल : रिपोर्ट