भाेपाल। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज यानी बुधवार काे (15 अक्टूबर) को जयंती है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश और दुनिया में उनके करोड़ों प्रशंसक उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित, 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने का सपना देखा और इस संकल्प की सिद्धि हेतु जीवन समर्पित किया।
You may also like
मप्र सरकार का बड़ा फैसला, साढ़े चार लाख पेंशनर्स को महंगाई राहत में वृद्धि
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बोलेरो पिकअप से 21 बोरियों में अवैध गुटखा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार,
डेढ़ लाख रुपए के अवैध पटाखों के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
राज्यस्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, अंडर-14 बालक वर्ग में बोकारो ने लातेहार को हराया
हिंदू रीति रिवाज से 101 जोडों का हुआ विवाह, ईसाई धर्मावावलंबी के जोडे भी हुए एक-दूजे के