देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

Goregaon Mulund Link Road: मलाड से ऐरोली का सफर होगा आसान! गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर ट्विन टनल के काम में तेजी

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह इस शुभ योग में कराएं, मिलेगा कन्यादान के समान पुण्य, नोट कर लें सही समय

Nexon के दम पर Tata ने अक्टूबर में बेची इतनी हजार कारें, EV सेगमेंट में भी रहा जलवा

बायर्न म्यूनिख का शानदार प्रदर्शन जारी, लीवरकुसेन को 3-0 से हराया

भारतीय महिला टीम का जादू... दोगुने दाम में बिके टिकट, फिर भी फैंस के बीच मारामारी, फाइनल मैच का गजब हाइप





