
इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आज शाम करेंगे वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 का आगाज
'मम्मी सो जाए, तो चैट करूं'! बॉयफ्रेंड से करना था बात, मां ने किया मना तो 3 महीने तक ऐसे तड़पाया
सांप ने किसान को काटा तो` गुस्से में किसान ने सांप को ही काटकर खा गया फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते
लड़की ने लिया कैदी का इंटरव्यू` पूछा रेप करते वक्त आपके दिमाग में क्या चलता है कैदी ने दिया होश उड़ा देने वाला जवाब
प्यार में पड़ने के बाद क्या` वाकई बढ़ने लगता है वजन जानिये क्या कहती है स्टडी