Next Story
Newszop

आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

Send Push
image

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार को) वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में जल संरक्षण के उद्देश्य से चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करेंगे। जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियान से जुड़े अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि बैठक दोपहर 2 बजे आरंभ होगी। बैठक में कमिश्नर कार्यालय से सभी संभागों के कमिश्नर और कलेक्टर कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग केन्द्र से कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

Loving Newspoint? Download the app now