
भोपाल। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट बी-टू-बी इवेंट और प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ हो गया। इसमें देश-विदेश के टूर ऑपरेटर और होटल प्रतिनिधि ने भागीदारी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज राजधानी भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में आयोजित बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) इवेंट एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। साथ ही मुख्य सचिव ने मध्य प्रदेश पर्यटन के पेवेलियन और प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन की जीवंत प्रदर्शनी विलेज वाइब्स का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
You may also like
दुर्गापुर गैंगरेप कांड पर भाजपा का आरोप – 'ममता ने रात साढ़े बारह बजे तक पीड़िता के बाहर रहने के बारे में झूठ बोला'
दिल्ली: बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले 'लिफाफा गिरोह' के तीन सदस्य गिरफ्तार
एअर इंडिया की नई उड़ान डील: अब दिल्ली से लंदन रोज़ चार फ्लाइट, मिलेगा फ्री Wi-Fi और प्रीमियम लाउंज!
बड़ा मायने है पर्यटन में मध्य प्रदेश का वैश्विक रूप से हृदय जीत लेना !
शहबाज शरीफ 58 सैनिकों की मौत से बौखलाए, पाकिस्तान ने तालिबान के शासन को 'अवैध' करार दिया, 4 साल बाद पलटा फैसला