
भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न और कर्नाटक संगीत की पर्याय, एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को उनकी जयंती पर मंगलवार काे नमन किया है। डॉ. यादव ने सुब्बुलक्ष्मी के भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और दुनिया भर में इसे स्थापित करने में उनके योगदान को सराहा।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, 'भारत रत्न' एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। मां सरस्वती की कृपा से अनुप्राणित उनका स्वर केवल संगीत नहीं, बल्कि साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम था। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत को गौरवान्वित करने वाली सुब्बुलक्ष्मी जी का मधुर स्वर युगों-युगों तक भारतीय संस्कृति की शाश्वत गूंज के रूप में हमें प्रेरित करता रहेगा।
You may also like
ऊंट ने मालिक का सिर` जबड़े में फंसा कर तरबूज की तरह तोड़ दिया 10 सेकंड में ही मौत… खौफनाक था मंजर
मच्छर आपके घर का पता` भूल जायेंगे और आपके घर को देखकर डरेंगे जानिये आखिर कैसे
रेलवे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब हुआ अहिल्यानगर
टिटहरी: एक अद्भुत पक्षी जो बनाता है करोड़पति
25 हजार चूहों से भरा` है माता का ये अनोखा मंदिर माता के दर्शनों से पहले मिलते हैं विशेष निर्देश